बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ‘महारैली’ को संबोधित किया, बसपा सुप्रीमो ने महारैली में लाखों की भीड़ का संबोधन किया।

कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमो ने साधा निशाना:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर रैली में कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र की सत्ता से बाहर हुई है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी की सरकार सबसे ज्यादा देश और यूपी में रही।
  • लेकिन कांग्रेस को अपनी गलत नीतियों के चलते केंद्र और राज्य से सत्ता गंवानी पड़ी।
  • उन्होंने कांग्रेस के चुनावी एजेंडे के तहत सवर्णों को आरक्षण देने वाले मुद्दे को भी उठाया।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सवर्ण समाज को गुमराह कर रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, वो अपर कास्ट को आर्थिक आधार पर 10 फ़ीसदी आरक्षण देंगी।

कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर भी बसपा सुप्रीमो का हमला:

  • सहारनपुर रैली में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने यूपी चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, दिल्ली की सीएम रहते हुए शीला दीक्षित ने यूपी वालों का अपमान किया था।
  • आगे मायावती ने कहा कि, बसपा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता है।
  • साथ ही केंद्र में कांग्रेस के 54 सालों की सरकार का भी जिक्र किया।

कांग्रेस के 70 हजार करोड़ के कर्ज माफ़ को बताया धोखा:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के 70 हजार करोड़ के कर्ज माफ़ करने की बात पर भी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ़ करना सिर्फ एक धोखा है।
  • बसपा सुप्रीमो ने राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने अमीर किसानों का कर्ज माफ़ किया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने एसी में बैठने वाले किसानों को कर्ज माफ़ किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें