बहुजन समाज पार्टी की ‘महारैली’ रविवार को इलाहाबाद में हुई, जहाँ मायावती ने एक अपार जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: आजम के विवादित बोल, अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को बताया नाचने वाली!

सपा पर भी हमला:

  • मायावती ने इलाहाबाद रैली में सूबे की मौजूदा समाजवादी सरकार पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, प्रदेश में गुंडे-माफियाओं का राज है।
  • सूबे की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
  • उन्होंने इसी मुद्दे पर आगे कहा कि, यूपी में महिलाओं की स्थिति काफी चिंताजनक है।
  • उन्होंने यूपी में हर दिन रेप, रेप की कोशिश, किडनैपिंग और डकैती की वारदातें आम हैं।
  • मायावती ने कहा कि, बसपा के राज में ही प्रदेश के अपराधी जेलों में होंगे।
  • उन्होंने विरोधियों द्वारा बसपा के बारे में गलत अफवाह उड़ाने की बात भी कही।
  • मायावती ने सरकार को मथुरा, दादरी और बुलंदशहर कांडों पर भी घेरा और कहा कि, इन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।
  • बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश की सपा और भाजपा पार्टियों पर अन्दर से मिले होने का भी आरोप लगाया।
  • लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर उन्होंने कहा कि, सरकार पहले से गंभीर होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी हर दिन महिला की आबरू से खिलवाड़ होता है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio 4G Tariff: सब कुछ नहीं मिलेगा मुफ्त में!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें