उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो आज आगरा में रैली करेंगी।

कश्मीर: अब आतंकियों और अलगाववादियों में नहीं होगा कोई फर्क!

दलित वोटों की तादाद:

  • सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो आज आगरा में रैली करेंगी।
  • गौरतलब है कि, आगरा में दलितों की बहुतायत के चलते बसपा सुप्रीमो यहाँ से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी।

बसपा सुप्रीमो के कार्यक्रम:

  • आगरा में बसपा की रैली के चलते मायावती राजधानी लखनऊ से विमान के जरिये आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगी।
  • खेरिया हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर के जरिये रैली स्थल पर जाएँगी।
  • दोपहर करीब 12 बजे मायावती कोठी मीना बाज़ार मैदान पहुंचेंगी।
  • कार्यक्रम स्थल पर ही विशाल पंडाल बनाया गया है, साथ ही हेलीपैड भी तैयार किया जा चुका है।
  • मायावती के कार्यक्रम के लिए लखनऊ से गयी टीम ने मंच तैयार किया है।
  • बारिश के मौसम के चलते पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है।
  • साथ ही मैदान से पानी निकालने के लिए मोटर की भी व्यव्यस्था की गयी है।
  • कार्यक्रम में वाहनों की पार्किंग के समस्या पर शहर के कार्यकर्ताओं को अपने वाहन से न आने की सलाह दी गयी है।

वीडियोः क्या आत्माएं भी आम नागरिकों की तरह खुलेआम घूमती हैं?

 बसपा सुप्रीमो दिखाएंगी ताकत:

  • आगरा में बसपा की आज होने वाली रैली में पार्टी आज अपनी ताकत दिखाएगी।
  • सूत्रों के अनुसार रैली में करीब 4 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी मैदान से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें