कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद अब भाजपा ने पलटवार की तैयारी कर ली है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को उसी के अंदाज में घेरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मोदी अक्टूबर में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी में बड़ी रैली कर सकते हैं।

  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष को दिल्ली तलब किया गया है।
  • कार्यक्रम की सुगबुगाहट के बीच खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गयी हैं।
  • मालूम हो कि अमेठी-रायबरेली वो सीटें हैं जिसने प्रचंड मोदी लहर के बीच भी सोनिया और राहुल को सांसद बनाकर लोकसभा में भेजा था।
  • हालांकि राहुल गांधी की घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पहले ही लगा रखा है।
  • अरसे से प्रदेश की इन दो सीटों पर भाजपा की निगाहें टिकी हुईं हैं।

हमें कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए, सोनिया मुक्त नहीं- साक्षी महाराज

भाजपा के पक्ष में जाएगा संदेशः

  • यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस की घेराबंदी करने की रणनीति बनाई है।
  • पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि अमेठी-रायबरेली में बड़ी रैली से भाजपा के पक्ष में हवा बनेगी।
  • इसके साथ ही कांग्रेस को उसी के घर में चित करने से भाजपा के पक्ष में संदेश जाएगा।
  • बरहाल वाराणसी में किया गया सोनिया गांधी का रोड शो भाजपा को रास नहीं आ रहा है।
  • रोड शो का जवाब देने के लिए भाजपा नेतृत्व अमेठी-रायबरेली में पीएम मोदी की रैली आयोजित करने जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें