[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों का समापन हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी इसमें सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आयी है और सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है। वैसे तो यह चुनाव भाजपा को छोड़कर सभी के लिए हैरान कर देने वाले नतीजे लेकर आया है मगर सबसे ज्यादा नुकसान यह समाजवादी पार्टी के लिए हुआ है। आपको आज हम बतायेंगे कि मुलायम के परिवार के किस सदस्य का कैसा प्रदर्शन रहा।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

शिवपाल यादव :

  • शिवपाल यादव मुलायम सिंह के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा है।
  • ये जसवंतनगर से चुनाव लड़े थे और भारी मतों से विजयी हो चुके है।

अपर्णा यादव :

  • अपर्णा मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी है।
  • ये लखनऊ की कैंट विधानसभा से प्रत्याशी थी मगर इन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से मात मिली है।

जोगिन्दर सिंह यादव :

  • ये मुलायम सिंह यादव के भतीजे लगते है और एटा की सदर सीट से चुनाव मैदान में थे।
  • मगर इस विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav3″ ]

अनुराग यादव :

  • ये मुलायम सिंह के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे और बदायूं से सांसद धर्मेन्द्र के भाई है।
  • अनुराग लखनऊ की सरोजनीनगर से प्रत्याशी थे मगर भाजपा की स्वाती सिंह ने इन्हें हरा दिया है।

राम प्रकाश यादव :

  • ये मुलायम के पोते और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप के नाना लगते है।
  • अखिलेश द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद ये शिकोहाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़े और हार गए।

रामवीर सिंह यादव :

  • इनकी भांजे की शादी मुलायम की भतीजी से हुई है।
  • अखिलेश यादव ने इन्हें भी टिकट नहीं दिया तो ये निर्दलीय चुनाव लड़े।
  • ये फिरोजाबाद की जसराना सीट से लोकदल के टिकट पर लड़े मगर हार गए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें