उत्तर प्रदेश में जल्द ही शुरू होने जा रहें विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है। बसपा प्रमुख यूपी में बड़ी रैलियां आयोजित कर रहीं है। वहीं, भाजपा तिरंगा यात्रा और कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल नारे के साथ बस यात्रा का आयोजन कर माहौल अपने पक्ष में बनाने की कोशिश कर रहें हैं।

`मुलायम सन्देश यात्रा` निकालकर मुलायम सिंह करेंगे चुनावी शंखनाद

  • इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा के जरिये कांग्रेस को पुर्नजीवित करने की कोशिश कर रहें हैं।
  • राहुल की किसान यात्रा के बीच सपा मुलायम संदेश यात्रा शुरू कर रही है।
  • समाजवादी पार्टी भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश की सत्ता पर आसीन करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
  • सपा आज से मुलायम संदेश यात्रा की शुरूआत करने जा रही है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद मुलायम संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • आज शुरू होने वाली इस यात्रा में अखिलेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।

6 सितंबर से राहुल गांधी करेंगे यूपी महायात्रा का आगाज

दो चरणों में पूरी होगी यात्राः

  • यह यात्रा दो चरणों में ईस्ट यूपी, बुंदेलखंड और वेस्ट यूपी कवर करेगी।
  • यात्रा को आज लखनऊ में सुबह 11 बजे पार्टी हेडक्वार्टर से मुख्यमंत्री झंडी दिखाएंगे।
  • यह यात्रा पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
  • दूसरे चरण में 25 सितम्बर को दिल्ली में एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास से शुरू होकर सीतापुर तक आयेगी।
  • सपा उम्मीदवार, जिला कार्यकर्ता, एसेंबली सेगमेंट और बूथ कार्यकर्ता इस यात्रा में हिस्सा लेंगे।

यूपी फतह के लिए हर दांव चलने को तैयार भाजपा, अपनाएगी ये पैंतरे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें