उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘मुलायम सन्देश यात्रा’ शुरू कर दी है, जो चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को पार्टी द्वारा किये गए कामों से अवगत कराएगी।

mulayam sandesh yatra

सीएम ने किया यात्रा का शुभारम्भ:

  • समाजवादी ने पार्टी चुनाव के मद्देनजर ‘मुलायम सन्देश यात्रा’ शुरू हो गयी।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी कार्यालय से यात्रा का शुभाराम्भ किया।

mulayam sandesh yatra

 

दो चरणों में पूरी होगी यात्रा:

  • यह यात्रा दो चरणों में ईस्ट यूपी, बुंदेलखंड और वेस्ट यूपी कवर करेगी।
  • यात्रा को आज लखनऊ में सुबह 11 बजे पार्टी हेडक्वार्टर से मुख्यमंत्री झंडी दिखाएंगे।
  • यह यात्रा पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
  • दूसरे चरण में 25 सितम्बर को दिल्ली में एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास से शुरू होकर सीतापुर तक आयेगी।
  • सपा उम्मीदवार, जिला कार्यकर्ता, एसेंबली सेगमेंट और बूथ कार्यकर्ता इस यात्रा में हिस्सा लेंगे।

mulayam sandesh yatra

सीएम अखिलेश ने किया संबोधन:

  • समाजवादी पार्टी कार्यालय से आज शनिवार को सीएम अखिलेश ने ‘मुलायम सन्देश यात्रा’ की शुरुआत की।
  • इस दौरान सीएम ने यात्रा का संबोधन भी किया।
  • कार्यक्रम में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी शिरकत की।
  • इसके अतिरिक्त सपा कार्यालय में यात्रा के उपलक्ष्य में सभी बड़े नेता मौजूद थे।
  • सीएम के साथ ही सपा प्रमुख ने भी यात्रा को रवाना किया।
  • यह यात्रा 5 महीनों में पूरे प्रदेश में घूमेगी।

mulayam sandesh yatra

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें