परिवार में मचे घमासान की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी एक बार फिर चुनावी तैयारियों में जुटने जा रही है। दो चरणों की मुलायम संदेश यात्रा पहले ही पूरी हो चुकी है। अब शुक्रवार से तीसरे चरण की यात्रा शुरू होने जा रही है। पिछले दिनों परिवार में हुए विवाद के बाद जिस तरह से सीएम अखिलेश ने अपनी रथ यात्रा स्थगित की थी उससे सपा की तैयारियों को ब्रेक लग गया था। इससे उबरने के बाद अब एक बार फिर सपा चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार है।

  • तीसरे चरण की मुलायम यात्रा शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे रवाना होगी।
  • तीसरे चरण की यह यात्रा लखनऊ के कैसरबाग में स्थित सपा महानगर कार्यालय से रवाना होगी।
  • मुलायम संदेश यात्रा का तीसरा चरण 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा।
  • सपा प्रमुख का मानना है कि अगर नौजवान संकल्प कर लें तो एक बार फिर से अगले पांच साल के लिए सपा सरकार बनेगी।
  • मुलायम ने कहा कि अगले 5 महीनों तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचायें।
  • समाजवादी पार्टी की इस सन्देश यात्रा को पार्टी की युवजन सभा ने आयोजित किया है।
  • इस यात्रा की एक खासियत है कि यात्रा मुलायम सिंह के नाम से आयोजित ज़रूर है मगर मुलायम सिंह इसमें शामिल नहीं हैं।
  • सपा महासचिव किरनमय नंदा और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव नेता जी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहें हैं।

यात्रा के दो चरण हो चुके हैं पूरेः

  • इससे पहले 10 सितंबर को मुलायम संदेश यात्रा का पहला चरण राजधानी लखनऊ से रवानी हुआ था।
  • चार चरणों में निकाली जाने वाली इस संदेश यात्रा का प्रथम चरण बुदेलखंड व पश्चिमी यूपी रहा।
  • दूसरे चरण में 25 सितम्बर को दिल्ली में एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास से शुरू होकर सीतापुर तक आयी।
  • अब शुक्रवार से मुलायम संदेश यात्रा का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है।

लोगों तक पहुंचेगे सरकार के कामः

  • इस संदेश यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के आम जन तक सरकार द्वारा बनाई गयी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
  • इस यात्रा में सपा उम्मीदवार, जिला कार्यकर्ता, एसेंबली सेगमेंट और बूथ कार्यकर्ता हिस्सा ले रहें हैं।
  • यात्रा में राज्य सरकार की 29 योजनाओं पर फोकस डाला जा रहा है।
  • इन स्कीमों में छात्रों को लेपटॉप, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण, लखनऊ शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट और कन्या विद्या धन जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें