समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

अखिलेश अपनी बुआ को बहुत मानते हैं:

  • सपा प्रमुख ने प्रेस वार्ता में परिवार में सब ठीक है के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, जनता हमारे परिवार को प्यार करती है।
  • शिवपाल सिंह यादव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, शिवपाल पार्टी के प्रभारी और सबकुछ हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश के पालन-पोषण में सबसे ज्यादा मेरी बहन का हाथ है।
  • सपा प्रमुख ने इस दौरान ये भी बताया कि, सीएम अखिलेश अपनी बुआ को बहुत मानते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश की पढ़ाई-लिखाई पर मैंने ध्यान दिया, ग्वालियर में मन नहीं लगा तो धौलपुर भेजा।

अखिलेश की माँ बीमार थी, बुआ ने रखा ख्याल:

  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सीएम और रक्षा मंत्री रहते हुए हम कलम घिस्सू हो गए थे।
  • इस दौरान अखिलेश की माँ बीमार थी तो बुआ ने अखिलेश का पालन-पोषण किया।
  • सीएम अखिलेश ने बचपन में अपना नाम खुद से रखने की बात कही थी, जिस पर सपा प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, कई लोगों ने अपना नाम खुद से रखा है, धर्मेन्द्र ने भी अपना नाम खुद रख लिया था।

विधानमंडल दल तय करेगा मुख्यमंत्री: 

  • सपा प्रमुख ने इस दौरान ये भी कहा कि, इस बार सीएम का चुनाव विधानमंडल दल करेगा।
  • उन्होंने कहा कि, विधानमंडल दल तय करेगा कि, कौन, कहाँ, कैसे बैठेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें