उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कारसेवकों पर गोली चलाने के मामले में एक विवादित बयान दिया है।

देश की एकता को बचाने के लिए चलानी पड़ी गोली:

  • सूबे की समाजवादी सरकार के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में विवादित बयान दिया है।
  • कारसेवकों पर गोली चलाने के कृत्य को सपा प्रमुख ने देश की एकता को बचाने वाला काम कहा है।
  • उन्होंने कहा कि, देश की एकता को बचाने के लिए कारसेवकों पर गोली चलानी पड़ी।
  • उन्होंने इसी मामले में आगे कहा कि, गोली चलाने के आदेश पर मेरी बहुत आलोचना हुई थी।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, गोलीकांड में कुल 16 लोग मारे गए थे।
  • उन्होंने आगे जारी रखते हुए कहा कि, एकता को बचाने के लिए 16 की जगह 30 जानें लेनी पड़ती तो ले लेते।
  • उन्होंने आगे बताया कि, गोलीकांड के कारण सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया।
  • मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि, हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब इसी देश के हैं।
  • इस दौरान उन्होंने अयोध्या मामले में कई बयान दिए, जिनका विवाद बनाया जा सकता है।
  • उन्होंने ये तक कहा कि, यदि गोली नहीं चलती तो मुसलमान का विश्वास देश से उठ जाता।
  • यह सभी बातें उन्होंने उनके ऊपर लिखी गयी एक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में कहीं।
  • जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें