उत्तर प्रदेश में सत्तासीन समाजवादी पार्टी के सांसदों ने आज राजसभा में जमकर हंगामा काटा और वेल में आ गए। सपा सांसदों ने केंद्र सरकरार पर उत्तर प्रदेश को लेकर  भेदभाव का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के सांसदों का कहना है कि केंद्र योजनाओं के लिए यूपी सरकार को बजट नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से राज्य में विकास कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

  • सपा सासंदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही और लंच तक सदन नहीं चल पाया।
  • सुबह बैठक शुरू होते ही सपा सदस्यों ने केंद्र पर उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य को पर्याप्त राशि नहीं दी जा रही है।
  • जिसकी वजह से प्रदेश के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • सपा सांसदों का आरोप है कि केन्द्र राज्य सरकार का सहयोग नहीं कर रही हैं।
  • इस दौरान सपा के सदस्य आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे।
  • इसके साथ ही लोकसभा में भी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने इस मामले को उठाते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
  • सपा सुप्रीमों ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला रवैया अपना रही है।
  • सांसद नारे लगा रहे थे- यूपी-बिहार के साथ भेदभाव बंद करो, स्टेट को बजट जारी करो।
  • वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि जहां गैर भाजपाई सरकार है ये वहां पैसा नहीं दे रहे।

रामगोपाल ने खोला मोर्चाः

  • सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और मंत्रियों ने कई बार पत्र लिखे हैं कि राज्य को केंद्र द्वारा उसका अंश दिया जाए।
  • लेकिन केंद्र राज्य को राशि नहीं दे रहा और उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है।
  • रामगोपाल ने कहा कि बजट के अभाव में सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समेत कई योजनाएं लंबित हैं।
  • सपा नेता ने कहा कि राशि देने के उलट केंद्र का कहना है कि वे राशि खर्च नहीं कर पाते।
  • उन्होंने कहा कि सरकार आश्वासन दे कि वह दो दिनों में राशि दे देगी। अन्यथा सदन नहीं चल पाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें