गाजीपुर रैली से उत्तर प्रदेश की चुनावी शंखनाद करने वाली समाजवादी पार्टी तब ताबड़तोड़ प्रचार की दिशा में बढ़ चली है। पूर्वांचल में सपा प्रमुख की बड़ी रैली के बाद अब नजरें पश्चिम को साधने पर है। पूर्वाचल के गाजीपुर में सफल रैली करने के बाद अब समाजवादी पार्टी का फोकस पश्चिमी यूपी पर होगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की यूपी में कई बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं।

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की दूसरी मंडलीय रैली का ऐलान हो गया है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुलायम की रैली की घोषणा की।
  • उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को नेताजी की महारैली का आयोजन किया जाएगा।
  • यह रैली पश्चिमी यूपी के बरेली जिले में होगी।
  • शिवपाल यादव ने बताया कि नेताजी आजमगढ़ के बाद बरेली में पार्टी का प्रचार करेंगे।
  • पूर्वांचल में शक्ति प्रदर्शन के बाद अब सपा का पश्चिम में अपनी ताकत का एहसास कराना चाहती है।

केन्द्र पर तीखा हमलाः

  • इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला।
  • शिवपाल ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ सपा आवाज बुंलद रखेगी।
  • केन्द्र नोटबंदी कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
  • नोटबंदी का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और किसानों को हो रहा है।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि सपा किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें