उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में दारूल उलूम पहुंचे।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना:
- सहारनपुर के देवबंद के दारूल उलूम पहुंचकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मोहतमिम मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की।
- इससे पहले बसपा नेता ने केंद्र सरकार और सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
- गौरतलब है कि, बसपा नेता पार्टी की सहारनपुर रैली की तैयारियों के जायजे के लिए वहां पहुंचे थे।
- बसपा नेता ने महंगाई और कश्मीर मुद्दे पर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।
- आलोचना में बसपा नेता ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
- उन्होंने ये भी कहा कि, केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है, वरना कश्मीर मुद्दा कब का निपट चुका होता।
- बसपा नेता ने केंद्र सरकार पर कश्मीर मामले को उलझाने का आरोप लगाया।
गाली कांड पर दी सफाई:
- पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर की बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई दी।
- उन्होंने कहा कि, पुलिस के पास सीडी मौजूद है, मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
- बसपा नेता ने आगे कहा कि, उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, जिससे किसी की माँ-बेटी की मर्यादा पर आंच आये।
- साथ ही उन्होंने भाजपा पर दलित और मुसलमानों का अपमान कर सियासी लाभ लेने की बात कही।
अखिलेश सरकार भी हमला:
- सहारनपुर रैली के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बसपा नेता ने सपा सरकार पर भी हमला किया।
- साथ ही उन्होंने अख्हिलेश सरकार को प्रदेश की अब तक की सबसे नाकाम सरकार बताया।
- कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि, सीएम के अलावा ये बागडोर उनके परिवार में सभी के पास है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, बसपा प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
- वहीँ उन्होंने दावा किया कि, सपा सरकार की राह बढ़ते हुए अपराध रोकेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार