केन्द्र सरकार के 500 और 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद पूरा विपक्ष केन्द्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता भी अपने तरीके से पीएम मोदी के फैसले को सही ठहराने में लगे हुए है। इसी तू-तू मैं-मैं के बीच गोरखपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक विवादित पोस्टर जारी किया है।

  • इस पोस्टर में पीएम मोदी को देश का बादशाह बताया गया है।
  • वहीं, पोस्टर पर “ना रहेगा काला धन, ना रहेंगे काले नेता” का स्लोगन लिखा है।
  • नोट बंदी के केन्द्र के इस कदम को कालेधन की राजनीति करने वाले भष्ट्र नेताओं पर पीएम मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक बताया जा रहा है।
  • यह पोस्टर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोपखपुर की तरफ से जारी हुआ है।
  • पोस्टर में देखा जा सकता है कि मुलायम, मायावती और राहुल जंजीरो से जकड़े हैं।
  • साथ ही जंजीरों का एक  सिरा पीएम मोदी के हाथों में है।

कालेधन के विरोध में पोस्टरः

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले की सरकारों के नेता भष्ट्राचार में लिप्त थें।
  • भ्रष्‍ट नेताओं के ‘कालेधन पर मोदी जी ने मास्‍टर स्‍ट्रोक’ खेला है।
  • कालेधन की राजनीति करने वाले नेताओं के विरोध में यह पोस्टर सामने आया है।
  • वहीं कांग्रेस ने इस मामले पर टिप्पणी करने के इंकार कर दिया है।
  • कांग्रेस नेता अनवर हुसैन ने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहें हैं वह ओछी मानसिकता के लोग हैं।
  • इन लोगों को पता नहीं है कि लोकतंत्र में किस तरह से विरोध किया जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें