देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज फिरोजाबाद और मैनपुरी में रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहाँ एक ओर खाट सभा कर रहे हैं वही दूसरी ओर किसान रैली नाम से रोड शो कर रहे हैं। किसान रैली के 22वें दिन राहुल फिरोजाबाद और मैनपुरी में 10 से ज्यादा सभाएं करेंगे।

  • इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल को करंट लगने की खबरों से इंकार किया।
  • उन्होंने कहा कि एसपीजी गार्ड ने तार पर पकड़ लिया था।
  • राज बब्बर ने कहा कि राहुल को करंट नहीं लगा था, तार गर्म था जो उन्हें छू गया था।

क्या है कार्यक्रमः

  • फिरोजाबाद में सुबह 11 बजे राहुल गांधी ने सुभाष तिराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
  • इसके बाद 11.15 बजे फिरोजाबाद के नगर पालिका चौक पर एक कार्यक्रम में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • 11.30 बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष फिरोजाबाद के मैनपुरी चौराहे पर सभा करेंगे।
  • इसके बाद दोपहले 12.15 बजे राहुल मैनपुरी के घिरोर में सभा करेंगे।
  • वहीं, दोपहर 12.45 बजे मैनपुरी में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • दोपहर 1.30 बजे मैनपुरी के करहर से राहुल गांधी का रोड शो शुरू होगा।
  • इसके बाद दोपहर 3.00 बजे भोगांव में राहुल सभा करेंगे।
  • इस सभा के बाद दोपहर 3.30 बजे बेवर में शहीद मंदिर जाएंगे।

राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब!

आगरा में माल्यार्पण के दौरान राहुल गाँधी को लगा करंट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें