उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की मौजूदा सरकार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव महागठबंधन की कोशिशों में लगे हैं, वहीँ महागठबंधन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है।

सपा-बसपा साथ आयें:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने यूपी चुनाव में महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा है कि, यूपी में महागठबंधन तभी संभव है, जब सपा और बसपा एक साथ आ जाएँ।
  • गौरतलब है कि, बिहार चुनाव के समय सपा ने सीटों के बंटवारे के चलते आखिरी समय में महागठबंधन से हाथ खींच लिया था।
  • जिसे लेकर नितीश कुमार सपा की भूमिका को लेकर संशय में हैं।
  • गौरतलब है कि, सपा की कलह से प्रदेश के यादव और मुस्लिम संशय में हैं।
  • जिसके चलते भाजपा या बसपा को सत्ता में आने से रोकना मुश्किल होगा।

सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे नितीश कुमार:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार 5 नवम्बर को होने वाले सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।
  • समाजवादी पार्टी ने समारोह में देश भर के बड़े-बड़े नेताओं को बुलावा भेजा है।
  • जिसमें उन सभी नेताओं को बुलाया गया है, जो जनता परिवार से सम्बन्ध रखते हैं।
  • रजत जयंती समारोह में नितीश कुमार के साथ ही लालू प्रसाद यादव. रामजेठमलानी आदि नेता भी शामिल होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें