एआईएमआईएम चीफ असुद्द्दीन ओवैसी रविवार को प्रदेश में रहे, उन्होंने कैसरगंज विधानसभा के वजीरगंज बाजार में जनसभा को संबोधित किया।

सपा सरकार पर साधा निशाना:

  • असुद्द्दीन ओवैसी ने अपने संबोधन में सपा पर जमकर भड़ास निकाली।
  • उन्होंने सपा के गृहयुद्ध पर कहा कि, कुर्सी को लेकर चाचा-भतीजे का नाटक चल रहा है।
  • ओवैसी ने आगे कहा कि, बाप कहता है, चाचा से मिलो, चाचा कहता है बाप से मिलो।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, ये लड़ाई मुज्जफरनगर के इंसाफ की लड़ाई नहीं है, बल्कि लूट की लड़ाई है।

गरीबों को उड़ाया जाता है मजाक:

  • ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि, यूपी में गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जो भी पैसा केंद्र सरकार की तरफ से आया, प्रदेश सरकार उसका हिसाब दे।
  • सपा सरकार बताये कि, कितने घर बनवाए, कितने स्कूल बनवाए, जनता जानना चाहती है।
  • ओवैसी ने आगे कहा कि, हर साल केंद्र की ओर से पैसा आता है, लेकिन किसी को पता नहीं चलता कि, पैसा चाचा खा गए या भतीजा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुसलमानों की बस्ती में अस्पताल और स्कूल नजर नहीं आते हैं, सिर्फ थाने नजर आते हैं।
  • ओवैसी ने आगे कहा कि, जिन मुस्लिमों के वोट से सपा जीती है, उन्हीं मुस्लिमों का शोषण कर रही है।

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए:

  • अपने संबोधन में ओवैसी ने आगे कहा कि, हिंदुस्तान हमारे बाप की जागीर है, हम यहाँ किरायेदार नहीं हैं।
  • उन्होंने कश्मीर में हमले पर कहा कि, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें