समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

सपा का चमत्कार है कि, प्रजापति मंत्री हैं:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राजधानी में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, ये सपा का चमत्कार है कि, प्रजापति मंत्री हैं।
  • वहीँ गायत्री प्रजापति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रजापति प्रभावशाली मंत्री और नेता हैं।
  • प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, जनता को हमारे परिवार पर पूरा भरोसा है।
  • साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि, पार्टी स्थापना के 11 महीने बाद ही उन्होंने सरकार बना दी थी।
  • सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, जनता को सपा की विचारधारा में विश्वास है।

सपा रजत जयंती वर्ष मना रही है:

  • प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि, सपा रजत जयंती वर्ष मना रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मामूली पार्टी को कहाँ से कहाँ पहुँचाया है।
  • वहीँ इस दौरान उन्होंने अपने रक्षामंत्री के तौर पर के कार्यकाल को भी याद किया।
  • उन्होंने कहा कि, रक्षामंत्री के तौर पर मैंने जो किया लोग याद करते हैं।
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मैंने जो बताया वही बॉर्डर किया गया।
  • मुलायम सिंह यादव ने कहा कि, 5 नवम्बर को हम रजत जयंती मनायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 5 नवम्बर के कार्यक्रम को सफल बनाना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें