भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के गढ़ में रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की संकल्प महासभा को संबोधित किया।

भाजपा सरकार का श्रेय यूपी की जनता को:

  • संकल्प रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि, केंद्र में भाजपा सरकार का पूरा श्रेय यूपी की जनता को जाता है।
  • अमित शाह ने कहा कि, यूपी ने 73 सीटें देकर केंद्र में सरकार बनवाई थी।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोनिया और मनमोहन सिंह की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था।

भाजपा की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं:

  • अमित शाह ने आगे कहा कि, पिछले ढाई साल से भाजपा सरकार में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
  • आगे कांग्रेस का चिटठा खोलते हुए अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने 10 साल में 12 लाख करोड़ का घोटाला किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी के 3 साल का खर्च 12 लाख करोड़ रुपये है।
  • शाह ने आगे कहा कि, सपा, बसपा और कांग्रेस यूपी का 12 लाख करोड़ रुपये खा गए।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, सपा, बसपा और कांग्रेस घोटालों के लिए वोट मांग रही हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जिसके लिए भाजपा सरकार लाइए, जिसमें एक भी घोटाला नहीं होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें