भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के गढ़ में रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की संकल्प महासभा को संबोधित किया।

अखिलेश तक आवाज़ जानी चाहिए:

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को इटावा पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने पार्टी की संकल्प महारैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत अमित शाह ने “जय श्री राम” के उद्घोष से की।
  • अमित शाह ने इस दौरान कहा कि, सैफई और लखनऊ के बीच ज्यादा दूरी नहीं है, अखिलेश लखनऊ में हैं, उन तक आवाज़ पहुंचनी चाहिए।

दो तिहाई बहुमत से बनायेंगे सरकार:

  • संकल्प महासभा को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार आ रही है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, साल 2012 से मेरा यूपी आना जारी है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, परिवर्तन के लिए बृजेश पाठक भाजपा में आये।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, 2014 से ज्यादा माहौल 2017 में दिख रहा है।
  • अपने संबोधन में शाह ने ये भी कहा कि, यूपी की जनता बड़ा परिवर्तन करने वाली है।
  • अमित शाह ने बारामूला में शहीद हुए नितिन यादव का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, इटावा वीरों की धरती है, शहीद नितिन यादव यहीं के थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें