उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटी भाजपा इस बार जनता की राय पर अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयर करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव से पहले “यूपी के मन की बात” स्लोगन के साथ एक महाअभियान लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत पार्टी ने एक नंबर भी जारी किया है, जिस पर मिस्ड काल देकर आप अपने मन की बात पहुंचा सकते हैं।

  • यूपी चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश की 20 करोड़ आबादी से सीधे जुड़ने का प्रयास करेगी।
  • इसके लिए यूपी के मन की बात, परिवर्तन यात्रा सरीखे कई कार्यक्रमों के जरिये लोगों तक पहुंचा जाएगा।
  • अमित शाह ने यूपी के मन की बात जानने के लिए आकांक्षा पेटियों को रवाना किया।
  • इसके अलावा सोशल मीडिया और मोबाइल एप्प का सहारा भी लिया जाएगा।
  • भाजपा ने यूपी के सभी जिलों में हाईटेक एलईडी रथ के जरिये लोगों से जुड़ने का मन बनाया है।

यूपी के लोग बनाएंगे विजन डॉक्यूमेंटः

  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है।
  • उन्होंने कहा कि यूपी का विकास किये बिना देश का विकास नहीं किया जा सकता है।
  • यूपी के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए हमें लोगों के फीडबैक की जरूरत है।
  • भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की रूपरेखा यूपी के युवा, महिलाएं, पिछड़े और गरीब लोग तय करेंगे।
  • पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट का एजेंडा यूपी के आम लोग ही सेट करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें