उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में आयोजित किया गया है, जिसके तहत अभी तक कुल तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बहराइच और बस्ती जिले के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

गठबंधन पर हमला:

  • पीएम मोदी ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, अखिलेश जी बोलते हैं कि दिल बड़ा कर के गठबंधन किया।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे बोला कि, लेकिन सच ये है कि दिल कड़ा करके ऐसा हुआ है।

कांग्रेस कहीं बची है क्या?:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कांग्रेस पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, देश में कांग्रेस कहीं बची है क्या?
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, ओडिशा-महाराष्ट्र के चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं है।
  • गठबंधन पर उन्होंने कहा कि, जनता कभी भी अवसरवादी गठबंधन को स्वीकार नहीं करती है।

27 साल यूपी बेहाल पर हमला:

  • पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस के नारे 27 साल यूपी बेहाल पर अपना हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, 27 साल यूपी बेहाल का नारा देकर आज अखिलेश के गले मिल गए हैं।
  • भाजपा की संकल्प रैली में पीएम मोदी ने आगे ‘गधे’ के प्रसंग पर अखिलेश यादव को घेरा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें