उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में आयोजित किया गया है, जिसके तहत अभी तक कुल तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बहराइच और बस्ती जिले के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

सभी का अभिवादन है:

  • पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन किया।
  • साथ ही भारी संख्या में लोगों के आने के लिए धन्यवाद दिया।
  • पीएम मोदी ने भारी संख्या में आने के लिए लोगों का अभिवादन किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनता के सपने और राजनीतिक दलों के वादे और इरादे पर जनता को जवाब देना पड़ता है।
  • चुनाव पर उन्होंने कहा कि, तीसरे चरण का मतदान हो चुका है, सब लोगों ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया है।

उत्तर प्रदेश की सरकार हिसाब नही देती है:

  • पीएम मोदी ने कहा, सरकार को 5 सालों का हिसाब देना पड़ता है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, उत्तर प्रदेश की सरकार जनता को किसी काम का हिसाब नहीं दे रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो भी वादे पूरे किये वो पूरे नही किये।
  • अखिलेश पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अखिलेश सरकार के काम नहीं कारनामे बोलते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें