उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बाबा लोधेश्वर की भूमि को प्रणाम करता हूँ:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई के बाद बाराबंकी पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, बाबा लोधेश्वर की भूमि को प्रणाम करता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं देख रहा हूँ कि, मैदान छोटा पड़ गया है।

उत्तर प्रदेश में अखिलेश के खिलाफ नफरत:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, अखिलेश जी ने आपने 5 साल में ऐसा क्या किया कि यूपी में आपके खिलाफ नफरत फ़ैल गयी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये सरकार गरीबों के लिए है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, अखिलेश जी का काम बोलता है कि सरकारी स्कूलों में 50 प्रतिशत भर्ती ही नहीं हुई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यहां के दवाखानों में बीमार हैं, मगर डॉक्टर नहीं हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, बीमार हैं मगर दवाई नहीं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें