उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में आयोजित किया गया है, जिसके तहत अभी तक कुल तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बहराइच और बस्ती जिले के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बस्ती में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • चुनाव में पवित्र वोट से जो सरकार बनती है, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के भले का काम करें।
  • आपने पवित्र वोटों से सपा को चुना, लेकिन उन्होंने कोई भी पवित्र काम नहीं किया है।
  • जिन्होंने यहां की जनता की दुर्दशा की है, उनका जाने का समय आ गया है।
  • 5 साल तक इन्होंने जो भी किया, उसका पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए।
  • सपा-बसपा ने यहां शासन में आकर अपना भला किया, इसलिए यहां से इन्हें हटाना जरूरी है।
  • 22 हजार करोड़ का बकाया देने का वादा हम किए थे।
  • आज 32 लाख किसानों के खाते में सीधा पैसा पहुंचा दिया।

यूपी की सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई:

  • मेरे बाद जो भी जिम्मेदारी यूपी सरकार की बनती थी, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
  • मुलायम सिंह जी ने वादा किया था कि यहां का चीनी मिल चालू करवाएंगे, नहीं चालू हुआ,
  • मजदूरों को आंदोलन करना पड़ा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें