उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 1 मार्च को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत पीएम मोदी महाराजगंज और देवरिया पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

देश में 21 करोड़ LED बल्ब लग चुके हैं:

  • हमने LED बल्ब का दाम कम किया, जो बल्ब 400 में बिकता था वो अब 80 में मिलता है।
  • पूरे देश में 21 करोड़ LED बल्ब लग चुके हैं।
  • आलू की फैक्ट्री लगाने वाले लोगों की जब सरकार थी, उस वक्त किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिलता था।
  • हमने यूरिया की चोरी रोकने के लिए नीम कोटिंग कर दिया, अब यूरिया सिर्फ खेती के लिए प्रयोग होने लगा।
  • आज हिंंदुस्तान में कोई भी सीएम मुझे यूरिया के लिए चिट्टी नही लिखता।

यूरिया की कालाबाजारी पर लगाम:

  • हमने यूरिया की कालाबाजारी ख़त्म करने का काम किया है।
  • मैंने गरीबों की जिंदगी बदलने का प्रण लिया है।
  • कई लोगों की मौत, महंगी दवा न खरीद पाने की वजह से हो जाती थी।
  • मैने एक साल तक काम किया और 800 दवाईयों का दाम कम कर दिया।
  • मैंने हृदय रोग में उपयोग होने वाले स्टेंट का दाम 85 फीसदी तक कम कर दिया।
  • अब गरीब भी आराम से स्टेंट लगा सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें