उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 8 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचे थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

जिन्हें तकलीफ हो रही है उनसे पार्टी की ओर से माफ़ी:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सूबे के गाजियाबाद जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, जो लोग मैदान के बाहर खड़े हैं, उनकी तकलीफ के लिए माफ़ी चाहता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इसके अलाव ह्रदय से आप सभी का रैली में आने के लिए अभिवादन करता हूँ।

उत्तर प्रदेश में विकास का वनवास:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश के ये चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये चुनाव 14 साल से उत्तर प्रदेश में जो विकास का वनवास है उसे समाप्त करने का चुनाव है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सपा को पिछले 5 सालों का हिसाब जनता को देना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में भी उत्तर नहीं देती है सपा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें