उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 8 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचे थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • उत्तर प्रदेश में जो जवाब नहीं देते हैं वो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कैसे बनायेंगे।
  • जब 2019 का चुनाव आएगा तब ये मोदी सामने आकर जनता को हिसाब देगा।
  • आज भी आपके राज्य में बच्चियां स्कूल जाने में भी डरती हैं।
  • उत्तर प्रदेश में आर्म्ड केस में 40,000 शिकायतें दर्ज हैं।
  • उत्तर प्रदेश में माँ और बहनें सुरक्षित नही हैं।
  • प्रदेश में योग्यता होने के बाद भी नौकरी क्यों नहीं दी जाती है।
  • देश को भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह बर्बाद कर दिया है।
  • भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में मुझे उत्तर प्रदेश की जनता का साथ चाहिये।

यूपी में गुंडाराज:

  • हमने देश के सभी राज्यों को कहा जो काम हमने किया है उसे आप भी लागू करो।
  • मगर मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि यूपी सरकार ने उसे फाइलों में दबाकर रख दिया।
  • यहाँ मायावती के बड़े प्रिय अफसर थे, आज वो जेल में सड़ रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें