उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश का विकास कैसे हो:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली में आगे सपा, बसपा और कांग्रेस पर अपना हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश के विकास पर सपा, बसपा और कांग्रेस किसी ने ध्यान नहीं दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सभी ने यहाँ के लोगों को वोटबैंक माना है।

यूपी मेरा माई-बाप है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे सपा और कांग्रेस के बाहरी आदमी पर पलटवार किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भगवान कृष्ण यूपी में जन्मे और गुजरात को कर्मभूमि बनाया था।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, लेकिन मैं गुजरात में जन्मा और यूपी ने मुझे गोद लिया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश मेरा माई-बाप है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मैं ऐसा बेटा नहीं हूँ कि, अपने माँ-बाप के साथ बुरा बर्ताव करूँ।

आपकी सारी समस्याएं दूर कर दूंगा:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मैं आपसे वादा करता हूँ कि, आपकी समस्याएं दूर कर दूंगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बस आप भारी बहुमत से भाजपा को विजयी बनाइये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें