उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, छठे चरण के लिए मतदान शनिवार 4 मार्च को जारी है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सातवें चरण के प्रचार अभियान के तहत अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते प्रधानमंत्री मोदी सूबे के जौनपुर जिले में भी पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।
सबका साथ, सबका विकास:
- भाजपा का एक ही मंत्र है, ‘सबका साथ सबका विकास’।
- कुछ पार्टियों का मंत्र है, कुछ का ही साथ कुछ का ही विकास।
- अब तक के चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को जिता चुकी है, अब जो भी होगा वो बोनस होगा।
- आप मुझे बहुमत दीजिए, मैं आपको 2022 में अपना हिसाब दूंगा।
- आज गरीब की थाली में 30 रुपये का खाना आता है,
- तो 27 रुपया भारत सरकार के खजाने से आता है।
- अखिलेश यहां के गरीबों का नाम केंद्र को नहीं भेज रहे हैं,
- इसलिए यहां के गरीबों को उसका हक नहीं मिल रहा है।
- गरीबों के हक का पैसा यहां की सरकार गरीबों तक नहीं पहुंचाती है।
- आप हमें सेवा का मौका दीजिए, हम आपकी सारी परेशानियां दूर कर देंगे।
बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं:
- यहां की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, शाम होते ही ये लोग घर से नहीं निकल पाती है।
- सपा-कांग्रेस गायत्री प्रजापति मंत्र का जाप करते हैं।
- जिस गायत्री को पुलिस ढूंढ रही है,उसकी सभा में मुख्यमंत्री उसके लिए वोट मांगते हैं।
- प्रदेश की एक बेटी इंसाफ मांगती है, उसे यहां की सरकार इंसाफ नहीं देती।
- यहां की पुलिस, मंत्री की भैंस खोजने में लगी रहती है।
- यहां के नौजवानों को अपने प्रदेश में रोजगार नहीं मिलती है,
- क्योंकि यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
- यहां के थाने सपा का दफ्तर बन गए है, यहां का जेल बाहुबलियों के लिए महल बन गया है।