उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी कन्नौज जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर हमला:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कन्नौज में अखिलेश, डिंपल और मुलायम सिंह के पास गरीबों को देने के लिए पैसे नहीं हैं।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, एक खास वर्ग के गरीब और एक खास जाति के ही गरीब को ये लोग पैसे देते हैं।

ये गरीबों के साथ अन्याय है:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने इसी में आगे जोड़ा कि, यह गरीबों के साथ अन्याय है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये उत्तर प्रदेश की सरकार सोयी हुई है।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे जोड़ा कि,
  • “गरीबों को खाना खिलाने के लिए दिल्ली में बैठी सरकार से पैसे लेने नहीं जाते हैं”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, क्या यही समाजवाद है? क्या ये गरीबों की सरकार है।
  • साथ ही पीएम ने पूछा कि, अब बताइए गरीब कहाँ जायेगा?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें