उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी कन्नौज जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

गठबंधन पर हमला:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, कन्नौज इत्र की धरती है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, कुछ सीटों पर दो कुनबे जीते।
  • पीएम मोदी ने आगे गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि, लोगों को ये साथ पसंद क्यों नहीं आया।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, MLC के चुनाव में आपके सूपड़े क्यों साफ़ हो गए?
  • पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, जनता भली भांति जान चुकी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चंडीगढ़ कारपोरेशन के चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीती थी।

भाजपा से गरीब से गरीब आदमी जुड़ा:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के साथ गरीब से गरीब इंसान जुड़ गया है।
  • पीएम मोदी ने आगे पूछा कि, क्या सरकार अमीरों के लिए होते हैं?
  • इसी में उन्होंने आगे पूछा कि, क्या सरकार गिने-चुने कुनबे के लिए होती है?
  • साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि, सरकार गरीबों के लिए होती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार दलित, पीड़ित, शोषित के लिए सरकार होती है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत सरकार हर गरीब का पेट भरने का काम करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें