उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सोमवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के लखीमपुर जिले में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

कितने भी गठबंधन करो, पाप नहीं धुलने वाले:

  • भाजपा की रैली के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, पहले चरण का रुख साफ़-साफ़ बता रहे हैं।
  • इसी में उन्होंने कहा कि, चाहे कितने भी गठबंधन कर लो आपके पाप नहीं धुलने वाला है।

मोदी ने दिया अखिलेश को लखनऊ मेट्रो सफ़र का न्यौता:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैली में लखनऊ मेट्रो को लेकर तंज कसा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं लखनऊ जाने को तैयार हूँ, वहां मेट्रो में सफ़र करने के लिए अखिलेश को बुलाता हूँ।

मेट्रो के उद्घाटन में एक भी केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण नहीं:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए केंद्र ने पैसा दिया,
  • “लेकिन एक भी केन्द्रीय मंत्री को उद्घाटन में नहीं बुलाया गया”।

कानून-व्यवस्था पर हमला:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे सपा के शासन में कानून-व्यवस्था पर सपा को घेरा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में तो काम बोल रहा है।
  • इसी में पीएम मोदी ने कहा कि, यहाँ कि महिलाएं गले में चैन नहीं डालती हैं कि, कोई छीनकर ले जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें