उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सोमवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के लखीमपुर जिले में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

सपा की कानून-व्यवस्था पर हमला:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा की कानून-व्यवस्था पर हमला जारी रखा।
  • उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी प्रदेश में हर दिन बलात्कार की घटनाएँ होती हैं।
  • इसी में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, क्योंकि जो जेल में बंद हैं वे वहीँ से अपना कारोबार चला रहे हैं।

दिल्ली में आपका भाई बैठा है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, मैं माता-बहनों से कहना चाहता हूँ कि, दिल्ली में आपका भाई बैठा है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जो आपको सुरक्षा देने के लिए बैठा है।

माता-बहनें दिन में भी घर से निकल नहीं सकते हैं:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, यहाँ के हालात इतने ख़राब हैं कि, माता-बहनें दिन में भी अपने घरों से नहीं निकल सकती हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा-बसपा के शासन ने राम-कृष्ण की धरती को बर्बाद कर दिया है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि,
  • “चीनी का कटोरा कहे जाने वाले लखीमपुर जिले के किसानों का बकाया चुकता नहीं किया गया”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें