उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 1 मार्च को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत पीएम मोदी महाराजगंज और देवरिया पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

2022 तक सबको घर:

  • यूपी में करीब 30 लाख परिवार के पास रहने के लिए घर नहीं है।
  • 2022 तक हिंदुस्तान के हर परिवार को घर मिल जाए, भाजपा का यही संकल्प है।
  • गरीबों को घर देने के लिए अखिलेश सरकार से रिपोर्ट मांगी, लेकिन अखिलेश जी रिपोर्ट नहीं दे पाए।
  • अखिलेश सरकार ने 30 लाख परिवार में से सिर्फ 11 हजार लोगों की लिस्ट भेजी।
  • भारत सरकार हर घर में 24 घंटे बिजली देना चाहती है, इसके लिए 18 हजार करोड़ दिए।
  • अखिलेश सरकार ने भारत सरकार का पैसा नहीं खर्च किया।
  • मैंने लाल किले से कहा गैस की सब्सिडी छोड़ दो, देश के करीब 1.5 करोड़ लोगो ने अपनी सब्सिडी छोड़ दिया।

पीएम के पद पर गरीब माँ का बेटा:

  • आज दिल्ली में पीएम के पद पर एक गरीब मां का बेटा बैठा है।
  • 70 साल तक सरकार जो काम नही कर पाई, हमने 11 महीने में कर के दिखाया।
  • काम कैसे होता है, वो गरीब के घर में जाकर पता चलता है।
  • हमने बिजली के बिल की बचत करने के लिए LED बल्ब लगाने का काम किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें