उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला किया।

माताओं-बहनों की सुरक्षा से खिलवाड़:

  • उत्तर प्रदेश में मां-बहन अकेली बाहर नहीं निकल सकती है, बलात्कार, लूट, हत्या आम है यहां।
  • यहां के पुलिस थाने समाजवादी पार्टी के कार्यालय बन गए हैं।
  • पुलिस वालों से वसूली का काम सपा के गुंडे करते हैं।
  • यहां का बाहुबली जेल मुस्कुराते हुए जाता है, क्योंकि यहां जेल से ही गैंग चलता है।
  • बाहुबलियों के लिए जेल महल होती है।

जेल से गैंग चलाने वालों को पीएम मोदी की चेतावनी:

  • उत्तर प्रदेश में भाजपा ऐसी सरकार देगी जो सामान्य मानवीय को सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • जेल से गैंग चलाने वाले सुन लें, 11 मार्च के बाद वक्त बदलने वाला है, सारा खेल खत्म होने वाला है।
  • अगर यहां के मुख्यमंत्री को विकास का ध्यान रहता तो वो गुजरात के गधों पर जाकर नहीं अटकते।
  • गुजरात के गधे को याद करते हैं तो वहां के विकास को भी याद कीजिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें