उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 4 फरवरी को मेरठ में विजय शंखनाद महारैली का आयोजन किया था। इस दौरान विजय शंखनाद महारैली का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। यूपी चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली रैली है।

गुंडों को पनाह देने वाली सपा सरकार:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, गुंडों को पनाह देने वाली सरकार को हटाना है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, निर्दोषों को बचाना है, माँ-बहनों की इज्जत बचानी है।

कांग्रेस पर हमला:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कांग्रेस पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस वाले रथयात्रा निकाल कर यूपी को कैसे लूटा जा रहा है, इस पर भाषण दे रहे थे।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार को गालियाँ देते थे, बदनाम करते थे, रातों-रात गले लग गए।

ऐसा गठबंधन पहली बार देखा:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, ऐसा गठबंधन पहली बार देख रहा हूँ।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, कई दशकों से एक-दूसरे को खत्म करने का मौका न छोड़ने वाले बचाओ-बचाओ कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें