उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

70 साल बाद फर्टिलाइजर का दाम कम हुआ:

  • आजादी के 70 साल के दौरान एक बार भी फर्टिलाइजर का दाम कम नहीं हुआ।
  • यूपी के गोद लिए बेटे ने इसके दाम कम करा दिए।
  • इस कदम से किसानों का 5000 करोड़ रूपया बचा।
  • चौधरी चरण सिंह के बाद दूसरी बार हुआ है।
  • मैंने यूरिया का नीम कोटिंग कर दिया, किसानों की दिक्कत को कम कर दिया।
  • अब यूरिया सिर्फ किसानों के लिए उपयोग किया जा रहा है।

सपा ने किसानों का हक़ रोका:

  • अखिलेश जी ने किसानों का हक़ रोका और उन तक केंद्र सरकार की इस योजना को नहीं पहुँचने दिया।
  • फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल कटाई के 15 दिनों के बाद भी क्षतिपूर्ति करने का प्रावधान है।
  • मैंने स्टेंट का दाम 85 फ़ीसदी कम कर दिया है, जिससे स्टेंट बनाने वाले हमारे विरोध में हो जायेंगे।
  • मैंने गरीबी को नजदीकी से देखा है, गरीब की ज़िन्दगी कैसी होती है मैं जानता हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें