उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • आर्म्स एक्ट के अन्दर आने वाले आंकड़ों में 50 फ़ीसदी उत्तर प्रदेश के हैं।
  • दलित, शोषित, वंचितों की सुरक्षा, सरकार की जिम्मेदारी होती है।
  • देश में दलितों के प्रति उत्पीड़न की घटना का 20 फ़ीसदी अकेले यूपी में होता है।
  • यहाँ अवैध खनन मुख्य कारोबार हो गया है और ये सरकार के इशारे पर होता है।
  • पत्रकार कुछ खिलाफ बोल दें तो उनकी हत्या करवा दी जाती है।

भाजपा के संकल्प पत्र की बात:

  • भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार देने की बात कही है।
  • छोटे और वंचित लोगों के लिए विश्वकर्मा बोर्ड बनाया गया है, जिससे पिछड़े वर्गों को संबल बनाया जायेगा।
  • सपा-बसपा ने अपने कार्यकाल में बुनकरों के लिए कुछ नहीं किया है।
  • यूपी का गोद लिया हुआ बेटा आपसे वादा करता हूँ कि, जैसे ही भाजपा की सरकार बनी किसानों का कर्ज माफ़ होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें