प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार 10 फरवरी को सूबे के बिजनौर जिले के दौरे पर थे। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजनौर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला, साथ ही जनता के सामने केंद्र की उपलब्धियों को भी रखा।

आगाह करना चाहता हूँ:

  • शुक्रवार को पीएम मोदी बिजनौर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने अपने विरोधियों पर हमला बोला।
  • अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि, मैं आगाह करना चाहता हूँ कि, 11 मार्च को अखिलेश का काला-चिट्ठा खुलेगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, यूपी की जनता अगर साथ न देती तो आज मैं प्रधानमंत्री न होता।

अखिलेश यादव पर हमला:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, अखिलेश यादव वफादारों की मदद से पाप कर रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विरोधियों को पता है ये आंधी नहीं तो क्या है।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में ठूंसा गया।
  • पीएम मोदी ने आगे रविदास जयंती के मौके पर संत रविदास को याद किया।

रविदास के चरणों में नमन:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, आज संत रविदास की जयंती है।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, संत रविदास के चरणों में नमन करता हूँ।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है- प्रधानमंत्री मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें