उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी कन्नौज जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

यूपी में नई पिक्चर लगी है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कन्नौज में आगे कहा कि, यूपी में आजकल एक नई फिल्म चल रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में राजनीति के मंच पर इंटरवल के पहले दोनों लड़ रहे थे।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 27 साल यूपी बेहाल नारे लगा रहे थे।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश सरकार का चिट्ठा खोल देते थे, लेकिन अब क्या हुआ?

गठबंधन के तीन पैर:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, यूपी में गठबंधन के तीन पैर हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने मायावती के खिलाफ बोला।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि, हमें उनके खिलाफ नहीं बोलना है।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, यह बात मीडिया की पकड़ में नहीं आई।

कांग्रेस चालाक है:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कांग्रेस कितनी चालाक है ये मुलायम को पता है, अखिलेश अनुभवहीन हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस का एक पैर सपा के साथ और एक पैर बसपा के साथ है।
  • साथ ही पीएम ने आगे कहा कि, मुलायम सिंह की बात नहीं समझ रहे हो तो समझ जाओ।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, ये नया खेल यूपी में चल रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें