उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी कन्नौज जिले में पहुंचे थे। जहाँ पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

मायावती की सरकार के अखिलेश भ्रष्टाचार गिनाते थे:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, मायावती की सरकार जब थी।
  • इसी में उन्होंने कहा कि, तब अखिलेश उनके भ्रष्टाचार गिनाते थे।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, अब तो सभी अनुभवी भ्रष्टाचार करने वाले एक मंच पर आये हैं।

बीते जमाने की बात:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि,
  • “कांग्रेस की गोद में बैठने वाले अखिलेश को 4 मार्च 1984 को याद करना चाहिए था”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुलायम सिंह यादव की हत्या की साजिश रचने वालों के खिलाफ आन्दोलन हुआ था।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, वो आन्दोलन कांग्रेस के खिलाफ हुआ था।
  • साथ ही पीएम ने पूछा कि,
  • “ऐसा बेटा होता है क्या जो अपने पिता की हत्या की साजिश रचने वालों के साथ बैठा हो”।
  • पीएम ने आगे पूछा कि, कोई भी बेटा ऐसा करेगा क्या?
  • साथ ही उन्होंने जनता से पूछा कि, राजनीति ऐसी हो गयी है क्या?
  • “ऐसे लोगों को माफ़ नहीं किया जा सकता है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें