प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार 10 फरवरी को सूबे के बिजनौर जिले के दौरे पर थे। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजनौर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला, साथ ही जनता के सामने केंद्र की उपलब्धियों को भी रखा।

राहुल गाँधी पर हमला:

  • पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, अखिलेश यादव ने राहुल गाँधी से गठबंधन किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गाँधी पर इन्टरनेट में सबसे ज्यादा जोक बनाये जाते हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी राहुल गाँधी से दूर रहते हैं।

अखिलेश यादव पर हमला:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे एक बार फिर से अखिलेश यादव पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यहाँ के मुख्यमंत्री मीडिया को गाली देते हैं।
  • साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी को कुनबे की संज्ञा दे दी।
  • उन्होंने कहा कि, सपा एक पार्टी नहीं बल्कि कुनबा है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, ये पार्टियों का नहीं बल्कि कुनबों का गठबंधन है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, एक दिल्ली वाला कुनबा और एक यूपी वाला।

कानून-व्यवस्था:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे सूबे की कानून-व्यवस्था पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश जी आप अपने वफादारों को बचा नहीं पाओगे- पीएम मोदी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें