उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदायूं पहुँचे थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बदायूं तो VIP है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, बदायूं तो VIP है।
  • इसी में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे जोड़ा कि, बदायूं मुलायम सिंह यादव और मायावती जी का कर्म क्षेत्र रहा है, इसलिए VIP है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे सपा प्रमुख और मायावती पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अब बदायूं सबसे बुरे जिले में शामिल हो गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बदायूं की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया, उन्होंने इस जिले का क्या हाल बना दिया।

काशी और यूपी का आशीर्वाद:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, काशी और यूपी के आशीर्वाद से मैं प्रधानमंत्री बना।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इसीलिए केंद्र में स्थिर सरकार बनी।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ये सरकार गरीब, वंचित और शोषित के लिए काम करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें