उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदायूं पहुँचे थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बिजली का हिसाब लिया:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे बिजली की समस्या पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, जब नई सरकार बनी तो बिजली का हिसाब लेने के लिए बिजली विभाग को बुलाया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, मैंने पूछा कि कितने गांव ऐसे हैं, जहाँ बिजली पहुँच नहीं रही है।
  • इसी में पीएम मोदी ने बताया कि, आजादी के बाद देश के 18 हजार गांवो में बिजली नहीं थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आज भी 18वीं सदी में जीने के लिए ये गांव मजबूर थे।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, ये कलंक मिटना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, क्या ये सरकारों से पूछना चाहिए, या ये भी पार्टी देखकर तय होता है।

सपा-बसपा ने कुछ नहीं किया:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश के लिए सपा-बसपा ने कुछ नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पिछड़े हुए जिलों में बदायूं भी शामिल हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, बदायूं में मुलायम सिंह यादव का दबदबा है, लेकिन यहाँ विकास तक नहीं हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें