उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में आयोजित किया गया है, जिसके तहत अभी तक कुल तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बहराइच और बस्ती जिले के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

गदहे से डर क्यों वो तो कई किलोमीटर दूर है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे यूपी की राजनीति के ताजा प्रसंग गधे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी को गदहे का भी डर लगता है, वो तो कई किलोमीटर दूर है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जातिवादी राजनीति करते हुए उन्हें पशुओं से में भी जाति दिखने लगी है।
  • आजम खान के भैंस प्रसंग पर पीएम मोदी ने कहा कि, अखिलेश सरकार में भैंस खोजने के लिए पूरा सरकारी तंत्र लग जाता है।

गदहा हमें प्रेरणा देता है:

  • बहराइच रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, गदहा भी हमें प्रेरणा देता है।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, गदहा मालिक का वफादर होता है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, गदहा कम खर्चें वाला होता है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जिस धरती के गधे से अखिलेश जी को नफरत है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, वो वही गुजरात जहाँ कृष्ण, दयानंद, सरदार पटेल की वजह से जाना जाता है।

UPA ने गधों पर निकाला था पोस्टल टिकट:

  • पीएम मोदी ने कहा कि, UPA सरकार ने इन गधों पर पोस्टल टिकट निकाला था।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अब आप सोच सकते हैं वो गधे कितने महत्वपूर्ण होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें