उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बाराबंकी में परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र के संबोधन के मुख्य अंश:

  • अखिलेश जी आपको यूपी के जवानों ने पलकों पर बैठाया था।
  • लेकिन अखिलेश ने युवाओं को निराश किया।
  • सरकार दलित, पीड़ित, वंचित, बेरोजगार, किसान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होनी चाहिए।
  • यूपी में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर होता है।
  • थानेदार भी उसकी फरियाद नहीं सुनता है।
  • अखिलेश राज में पुलिस थानों को सपा कार्यालय बना दिया गया है।

थाने में 2 दरोगा और 5 सपा के गुंडे:

  • उत्तर प्रदेश के थानों में 2 दरोगा और 5 सपा के गुंडे होते हैं।
  • यूपी से इस स्थिति को बदलना होगा।
  • इसके लिए सपा, कांग्रेस और बसपा को हटाना होगा।
  • आप अपने वोट से इसे सजा दीजिये।
  • 5 साल का हिसाब आपको लेना चाहिए, इसलिए वोट जरुर करें।
  • यहाँ किसानों की हालत बदहाल है।
  • केंद्र समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए पैसा देती है।
  • लेकिन अखिलेश के राज में धान नहीं खरीदा जाता है।
  • जहाँ भाजपा की सरकार है किसानों से 60 फ़ीसदी ज्यादा पैदावार समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है।
  • यूपी सरकार सिर्फ 3 फ़ीसदी खरीदती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें