प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार 10 फरवरी को सूबे के बिजनौर जिले के दौरे पर थे। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजनौर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला, साथ ही जनता के सामने केंद्र की उपलब्धियों को भी रखा।

अपने वफादारों को अखिलेश बचा नहीं पाएंगे:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी मामलों की जाँच होगी।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अखिलेश जी आप अपने वफादारों को बचा नहीं पाओगे।
  • साथ ही पीएम मोदी ने समाजवादी परिवारवाद पर भी चुटकी ली।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, एक अकेले सैफई गाँव से भला इतने नेता कैसे?
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

भाजपा आपके लिए काम कर रही है:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा आपके लिए काम कर रही है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यूपी में सरकार बनते ही गन्ना किसानों का बकाया भुगतान होगा।
  • साथ ही पीएम ने घोषणा कि, यूपी में चुनाव जीतने के बाद चौधरी चरण सिंह किसान कोष बनाया जायेगा।
  • पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, सरकार बनने के बाद हर जिले में राहत कोष बनाया जायेगा।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, समाजवादी सरकार युवाओं का भविष्य ख़राब कर रही है।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, समाजवादी सरकार यूपी में किसानों की सिर्फ 3 फ़ीसदी फसल ही खरीदती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें