उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 8 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचे थे। अपने दौरे के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

युवाओं को प्रदेश में रोजगार नहीं है:

  • रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, प्रदेश में योग्यता के बावजूद नौजवानों को नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा का घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है बल्कि, संकल्प पत्र है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश ने मुझे संसद में भेजा है।

उत्तर प्रदेश का साथ चाहिए:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजियाबाद में आगे कहा कि, भ्रष्टाचार हटाने के लिए उत्तर प्रदेश का साथ चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार बनते ही सरकारी नौकरियों की जांच कराएगी।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, भाजपा के शासनकाल में कानून का राज रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नेक इरादे हो तो कोई काम मुश्किल नहीं है।

सपा को हटाये बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सपा को उत्तर प्रदेश से हटाये बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भ्रष्टाचार ने देश को बर्बाद कर दिया है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अखिलेश सरकार को हटाये बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें