उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, तीसरे चरण के लिए सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के हरदोई और बाराबंकी जिले के दौरे पर थे। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

ISRO ने कल इतिहास रच दिया:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में आगे ISRO की उपलब्धि पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, कल ISRO ने पूरी दुनिया में नया इतिहास रच दिया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, ISRO को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद।
  • साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, ऐसा कुछ होता है, तो देश आगे बढ़ता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, वैज्ञानिकों के कीर्तिमान पर देश को गर्व है।
  • साथ ही पीएम ने जानकारी दी कि, भारत के वैज्ञानिकों की हर जगह तारीफ हो रही है।

उत्तर प्रदेश के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की बात कही।
  • उन्होंने कहा कि, देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाये बिना देश की तरक्की संभव नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश के करोड़ों सामर्थ्यवान लोगों की गरीबी मिटाए बिना देश की गरीबी जाना संभव नहीं है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यहाँ के युवाओं को रोजगार जिस दिन मिल जायेगा उस दिन गरीबी मित जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें